Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 30 दिसंबर, 2025 का राशिफल

मेष

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें। दूर की यात्रा करने से बचें।

वृष

लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें। व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

मिथुन

स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करें। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। कीमती समय अपने पार्टनर को दें। बेरोजगारों के लिये दिन शुभ समाचार ला सकता है। विवाद से दूर रहें।

कर्क

महत्वपूर्ण पूरा करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। चोट व दुर्घटना से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता व तनाव रहेंगे। वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहें। जल्‍दबाजी में निर्णय नहीं लें।

सिंह

लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। थकान रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। बाधा दूर होकर लाभ होगा।

कन्या

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। घर में शांति बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा नहीं दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। योजना बनेगी।

तुला

पूरे उत्साह से काम करेंगे। निश्चित सफलता मिलेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। नए व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेगी।

वृश्चिक

कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा। जल्दबाजी नहीं करें। विवेक का प्रयोग करें। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। परिवार के लोग थोड़े नाराज हो सकते हैं।

धनु

आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। जोखिम लेने से हानि होने की आशंका है। अफवाहों से दूर रहें। बिजनेस में नुकसान की आशंका है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां घेरे रहेंगी। स्वाभिमान बना रहेगा।

मकर

व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। काम बनने से उत्साहित नजर आएंगे। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। विरोधियों को अपने राज ना बताएं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा।

कुंभ

परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्वास्थ्य व प्रतिष्टा के प्रति सचेत रहें। किसी आनंदोत्सव का निमंत्रण मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। शरीर कष्ट संभव है।

मीन

उलझनों का सामना होगा। कठिन परिश्रम से जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *