अफरोज आलम
कांके। अरावली बचाओ–जंगल बचाओ अभियान के तहत रविवार को अंबेडकर चौक में भाकपा–माले कांके प्रखंड कमेटी ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से अरावली पर्वत श्रृंखला और जंगलों के लगातार हो रहे विनाश के खिलाफ आवाज़ बुलंद की गई।
प्रदर्शनकारियों ने “अरावली बचाओ–जीवन बचाओ”, “जंगल बचाओ–देश बचाओ” और “कॉरपोरेट लूट बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए सरकार से अरावली क्षेत्र में खनन, पहाड़ों की कटाई और जंगलों के विनाश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
भाकपा–माले कांके प्रखंड कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि पर्यावरण विरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया गया, तो इस जनआंदोलन को और अधिक व्यापक व तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा–माले कांके प्रखंड कमेटी के संयोजक रेहान अंसारी ने कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला देश के पर्यावरण संतुलन, भूजल संरक्षण व जलवायु सुरक्षा की रीढ़ है। हालांकि कॉरपोरेट हितों के लिए इसका योजनाबद्ध तरीके से विनाश किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में एक्टिविस्ट सरफराज अंसारी, आकाश रंजन, जफर अंसारी, सुरेश उरांव, दीपक खलखो, तुलसी साहु, दिनेश साहु, बिनोद साहु, नसीम खान, राजकुमार महली, रशीद अंसारी, अंजर अंसारी सहित बड़ी संख्या में क्रांतिकारी मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


