- Horoscope : 28 दिसंबर, 2025 का राशिफल
मेष
वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। मन को शांत और प्रसन्न रखें। किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। सम्बंधों में उतार-चढ़ाव संभव है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता हासिल करेंगे।
वृष
नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। किसी धार्मिक या सामाजिक उत्सव में सम्मलित हो सकते हैं। किसी महिला के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। पूंजी निवेश में सावधानी रखें।
मिथुन
मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। अध्ययन के प्रति रुचि पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी महिला का सहयोग प्राप्त हो सकता है। निवेश के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क
मन को सकारात्मक विचारों की तरफ केन्द्रित करें। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या या विकार हो सकता है। वाणी में मधुरता के कारण कोई महिला आकर्षित हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह
परिवार के साथ समय व्यतीत हो सकता है। अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे, जिससे निराशा होगी। मन शांत और प्रसन्न रह सकता है। पारिवारिक दायित्वों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी खास मकसद से यात्रा के योग हैं।
कन्या
नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से लाभ के योग हैं। थोड़ा तनाव में रहेंगे। भविष्य के लिए सकारात्मक होकर निर्णय लें। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी।
तुला
नौकरी व व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं। कड़ी मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त होगी। किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मित्र सहयोग करेगा।
वृश्चिक
पारिवारिक व मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।
धनु
शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सम्बंधों में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। अपनी रणनीति किसी के साथ साझा न करें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कत आ सकती है। किसी पर अधिक विश्वास न करें।
मकर
मन शांत और प्रसन्न रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ
दूसरों की भलाई करने के लिए आगे आएंगे। नौकरी में बदलाव होगा। बना हुआ काम बिगड़ सकता है। प्रियजन की सलाह मानें। मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। किसी नई योजना पर कार्य करने का मन बनेगा।
मीन
नौकरी व व्यवसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


