रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल राजधानी रांची पहुंचेंगी। वो 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
इस दौरान वे जमशेदपुर और गुमला में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 28 दिसंबर की शाम छह बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद वे सीधे लोकभवन जाएंगी, जहां वो रात्रि विश्राम करेंगी।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक और बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक तक 200 मीटर के दायरे को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
28 दिसंबर की सुबह 6 बजे से 30 दिसंबर की रात 10 बजे तक ड्रोन या किसी भी प्रकार के उड़ने वाले उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जानें पूरा कार्यक्रम
28 दिसंबर : शाम 6 बजे रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
29 दिसंबर: सुबह 9 बजे जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी और एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।
29 दिसंबर: जाहेरस्थान में आयोजित ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विशेष जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
30 दिसंबर: गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


