ब्रिस्फोर्ड स्कूल प्राइमरी विंग में फलदार पौधों का किया गया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची नगर निगम ने मां वैष्णवी ट्रस्ट के सहयोग से करमटोली चौक स्थित  ब्रिस्फोर्ड स्कूल प्राइमरी विंग के 200 विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधों का वितरण बुधवार को किया।

इस अवसर पर मां वैष्णवी ट्रस्ट और रिलेशंस की ओर से पर्यावरण संरक्षण संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मां वैष्णवी ट्रस्ट के अध्यक्ष एके तिवारी, जेएससीए के आजीवन सदस्य राजीव रंजन, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, स्कूल की प्राचार्या रुचि साबू, रांची नगर निगम के लोकेश कुमार सिंह, निवेदिता निधि‍, राजकुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

अतिथियों के साथ बच्चों ने रांची को हरा भरा और स्वच्छ रांची बनाने का भी संकल्प लिया। मौके पर जया बनर्जी, अदिति दास, सुधाकर यादव, जितेंद्र अंबष्ट सहित अन्य भी उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK