अफरोज आलम
कांके। रांची जिले के कांके प्रखंड के कोकदोरो इस्लामपुर स्थित मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया में मंगलवार को ‘तकमील-ए-हिफ़्ज़-ए-क़ुरआन’ का आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मदरसा आलिया कांके पतराटोली के क़ारी वरीय शिक्षक कारी शोहेब अहमद नोमानी ने तिलावते कुरान से की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धार्मिक उलेमा डॉ. असगर मिस्बाही ने की। उन्होंने हिफ़्ज़-ए-कुरान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुरान केवल पढ़ने की किताब नहीं, बल्कि इंसानी ज़िंदगी को सही रास्ता दिखाने वाली मुकम्मल गाइडलाइन है।
इससे पूर्व 9 छात्रों को हाफ़िज़-ए-कुरान की दस्तारबंदी की गई। सभी हाफ़िज़ों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की गई।
इस दौरान हाफ़िज़ अबू सुफ़ियान ग़ाज़ी द्वारा प्रस्तुत नात-ए-पाक ने मौजूद लोगों के दिलों को छू लिया। पूरा मजलिस अल्लाह की हम्दो-सना से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन मौलाना तौफीक ने किया।
कार्यक्रम में जमीयत उलेमा हिंद, कांके प्रखंड के अध्यक्ष हज़रत मुफ्ती अब्दुल मोईज़, मुफ्ती अफरोज कासमी, मदरसा के नाज़िम अलहाज कतीबुल हक़, क़ारी मुजफ्फर हुसैन, मुफ्ती शाहिद मजाहिरी, मुफ्ती उमर फारूक, मौलाना शहामत हुसैन कासमी, हाफ़िज़ आबिद हुसैन, मौलाना मुजम्मिल, मौलाना काशिफ, मौलाना गुलफाम, मौलाना सद्दाक हुसैन, क़ारी मासूम, हाफ़िज़ तज्जमुल, हाफ़िज़ अरशद, हाफ़िज़ वसीम सहित अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


