पिठोरिया। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की कथित निर्मम हत्या के विरोध में देशभर में हिंदू संगठनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को रांची के कांके चौक में महावीर मंडल के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर घटना के प्रति रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
हाथों में तख्तियां लेकर जुटे लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को तत्काल रोकने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के मामले में भारत सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करे, ताकि सीमा पार हो रही घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
कांके महावीर मंडल के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार से मांग की कि पड़ोसी देश में हिंदू हितों की रक्षा के लिए शीघ्र ठोस और कड़े कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रदर्शन में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदधारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसमें युवा दस्ता अध्यक्ष विनीत तिवारी, अभिलाष पांडे, अंकित ठाकुर, शौर्य कुमार, मोहित महतो, सुबोध यादव, रोहित वर्मा, गोलू सिंह, प्रकाश ठाकुर, अनिल महतो, आदित्य कुमार सहित अन्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


