- शिक्षिकाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन
रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस ‘कॉम्बैटिका – जहां शक्ति और रणनीति का संगम’ का औपचारिक शुभारंभ 22 दिसंबर, 2025 को हुआ। इस खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ एकता, नेतृत्व, अनुशासन और सच्ची खेल भावना का विकास करना था।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत खेल शपथ से हुई। इसके बाद खेल कप्तान के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट ने किया। विद्यालय के बैंड ने अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। स्वागत गीत “हर तरफ हर कहीं” ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उल्लास से भर दिया।
खेल ज्योति का प्रज्वलन विद्यालय की शैक्षणिक निदेशिका श्रीमती सुषमा मुंजाल एवं अध्यक्ष रितुल मुंजाल द्वारा किया गया। अध्यक्ष रितुल मुंजाल ने वार्षिक खेल दिवस के औपचारिक उद्घाटन की घोषणा की।
इस अवसर पर प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों को अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और असफलता के बाद पुनः उठने का साहस प्रदान करते हैं।ये ऐसे जीवन मूल्य हैं, जिन्हें केवल पुस्तकों से नहीं सीखा जा सकता।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती हनीत मुंजाल ने अतिथियों को पौधे भेंट किए गए।
खेल प्रतियोगिताएं विद्यालय के चार सदनों (आनंद, ज्ञान, मैत्री और शांति) के मध्य आयोजित की गईं। इनका संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक बिजय राज वर्मा एवं अमित मोदक ने किया।
प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, मार्बल रेस, रस्सी कूद दौड़ और बॉल पिकिंग दौड़ जैसी विभिन्न स्पर्धाएं शामिल रहीं। इनमें विद्यार्थियों ने अपनी फुर्ती, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस सफल आयोजन में वरिष्ठ समन्वयक श्रीमती शाईनी और परीक्षा विभागाध्यक्ष सुनील प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही। साथ ही, मिडिल सेक्शन समन्वयक श्रीमती स्रवणी सिन्हा ने विद्यार्थियों का आयोजन एवं मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम को और अधिक रोचक एवं जीवंत बनाते हुए शिक्षिकाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का सुंदर परिचय दिया।
प्रतिस्पर्धाओं के बाद पदक तालिका
प्रथम : मैत्री सदन
स्वर्ण : 8, रजत : 5, कांस्य : 6
द्वितीय : ज्ञान सदन
स्वर्ण : 7, रजत : 11, कांस्य : 9
तृतीय : आनंद सदन
स्वर्ण : 7, रजत : 1, कांस्य : 3
चतुर्थ : शांति सदन
स्वर्ण : 5, रजत : 1, कांस्य : 4
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


