- केंद्रीय संचार ब्यूरो ने रामगढ़ कॉलेज में कराई प्रतियोगिता
- दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद कल करेंगे
रामगढ़। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय रांची के तत्वावधान में रामगढ़ कॉलेज में सोमवार को रंगोली, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन 23 और 24 दिसंबर को होने वाले दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी से पूर्व आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों की रचनात्मक सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा, श्रम सुधारों की महत्ता, सुशासन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों के प्रति जागरूक करना है.
रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने श्रम की गरिमा, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों को रंगों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक सहभागिता के साथ आकर्षक रंगोलियां बनाईं, जिनमें एक पेड़ मां के नाम अभियान के संदेश को विशेष रूप से उकेरा गया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में श्रम सुधारों की भूमिका, सुशासन के महत्व और युवाओं की जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और संवेदनशीलता के माध्यम से श्रम, प्रकृति, मातृत्व और राष्ट्र निर्माण के विचारों को कैनवास पर जीवंत किया।
इस मौके पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो व पत्र सूचना कार्यालय के कार्यालय प्रमुख राजेश सिन्हा, दूरदर्शन समाचार के समाचार संपादक सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव पुष्कर, क्षेत्रीय प्रचार सहायक राजा आलम, दुलम पांडेय, शिवेंद्र तिवारी की उपस्थिति रही।
उक्त विषयों पर 23 दिसंबर को दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


