टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को, विजेताओं को मिलेगा ₹9.18 लाख

झारखंड खेल
Spread the love

  • हर प्रतिभागी के नाम पर लगाया जाएगा एक पौधा

जमशेदपुर। फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील ने 22 अक्टूबर, 2026 को ‘टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन’ के 11वें संस्करण की घोषणा की। इस वर्ष यह मैराथन 29 नवंबर 2026 को ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ की थीम पर आयोजित की जाएगी। मैराथन में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए कुल ₹9.18 लाख की पुरस्कार राशि रखी गई है।

टाटा स्टील (कारपोरेट सर्विसेज) के उपाध्यक्ष डीबी सुंदरा रामम ने बताया कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सहनशक्ति और पर्यावरण जागरुकता का एक बड़ा मंच बन चुका है।

इस वर्ष की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मैराथन में रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के नाम पर एक पौधा लगाया जाएगा। बाद में प्रतिभागियों को पौधारोपण स्थल पर जाने का अवसर भी दिया जाएगा।

पर्यावरण अनुकूल आयोजन के तहत मैराथन के दौरान प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए बायोडिग्रेडेबल (पर्यावरण-अनुकूल) गिलासों का इस्तेमाल किया जाएगा। पांच किलोमीटर वर्ग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इस बार पहली बार मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा दो किलोमीटर की रन भी आयोजन का हिस्सा रहेगी।

15 नवंबर, 2026 को या उससे पहले पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों को उनके नाम वाला पर्सनलाइज्ड रेस बिब दिया जाएगा। टीमों और रनिंग ग्रुप्स को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप डिस्काउंट का प्रावधान भी किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले 10वें संस्करण में 4,200 से अधिक धावकों ने भाग लिया था। टाटा स्टील ने जमशेदपुर और आसपास के नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों व कॉर्पोरेट जगत से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

ये है पुरस्कार राशि

हाफ मैराथन (21 किमी)

प्रथम स्थान : ₹1,00,000 (एक लाख रुपये)
द्वितीय स्थान : ₹75,000
तृतीय स्थान : ₹51,000
चतुर्थ स्थान : ₹31,000
पांचवां स्थान : ₹11,000

10 किलोमीटर दौड़

प्रथम स्थान : ₹51,000
द्वितीय स्थान : ₹41,000
तृतीय स्थान : ₹31,000
चतुर्थ स्थान : ₹21,000
पांचवां स्थान : ₹11,000

5 किलोमीटर दौड़

प्रथम स्थान : ₹10,000
द्वितीय स्थान : ₹8,000
तृतीय स्थान : ₹7,000
चतुर्थ स्थान : ₹6,000
पांचवां स्थान : ₹5,000

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *