रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ा ₹23 लाख का गांजा

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ सतर्क मोड में अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। इस क्रम में आरपीएफ फ्लाइंग टीम, रांची एवं आरपीएफ पोस्ट, मुरी ने 21 दिसंबर को संयुक्त रूप से मुरी रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 के सिली छोर पर संदिग्ध अवस्था में बैठे दो पुरुष एवं एक महिला को पकड़ा गया। मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ रांची अशोक कुमार सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर नियमानुसार तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के पास से 46 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹23 लाख आंकी गई है। मौके पर डीडी किट से जांच में गांजा होने की पुष्टि हुई। बरामद गांजा एवं मोबाइल फोन जब्त कर तीनों आरोपियों को जीआरपी मुरी के हवाले किया गया।

इस संबंध में जीआरपी मुरी द्वारा 21 दिसंबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट, मुरी के निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार, रवि शंकर; आरपीएफ फ्लाइंग टीम के उपनिरीक्षक रवि शेखर, स्टाफ पूनम कुमारी, दिनेश प्रसाद, विष्णु, विश्राम लाल मीणा एवं प्रदीप शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK