रांची। सांसद खेल महोत्सव के तहत रांची ग्रामीण भाजपा और रांची महानगर के बीच फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें रांची ग्रामीण और रांची महानगर के बीच एक-एक गोल के बराबरी पर मैच समाप्त हुआ। यह मैच 90 मिनट का खेला गया।
रांची ग्रामीण की ओर से सुप्रेश कुमार महतो ने गोल किया। रांची महानगर की ओर से संतोष कुमार ने एक गोलकर मैच को बराब किया। क्रिकेट मैच का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया।
भाजपा रांची महानगर और भाजपा ग्रामीण के बीच क्रिकेट मैच भी हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची महानगर ने 12 ओवर 114 रन बनाए। ग्रामीण जिला 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
भाजपा महानगर 14 रनों से विजय हुए भाजपा महानगर का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने किया। ग्रामीण जिला का नेतृत्व धीरज महतो ने किया। खेल समाप्ति के उपरांत केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने सभी प्रतिभागियों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया। सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया।
सांसद खेल महोत्सव के निमित्त मोरहाबादी के मंदिर मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक बर्ग की 17 टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग से 8 टीम शामिल है। कबड्डी का आयोजन में सुवेंदु एवं परमेश्वर महतो के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
सांसद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को ओटीसी मैदान में होगा। इसमें फुटबॉल, एथलीट्स, गुल्ली डंडा, रस्साकसी, कबड्डी के साथ अन्य खेलों का फाइनल मैच होना है। उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची के खिलाड़ियों से बात करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


