जिला प्रशासन ने कसी कमर: रांची के जलाशयों से हटेगा अतिक्रमण

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

इसको लेकर मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक हुई।

इसमें कांके डैम, हटिया डैम, गेतलसूद डैम, हरमू नदी, हिनू नदी समेत जिले के अन्य तालाबों और जल स्रोतों की स्थिति की समीक्षा की गई।

अधिकारियों से अब तक हुए अतिक्रमण और उसपर की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई।

उपायुक्त श्री भजंत्री ने साफ कहा कि जलाशयों के आसपास किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सभी संबंधित विभागों को मिलकर तेजी से अभियान चलाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही जलाशयों की वास्तविक सीमा को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि जल स्रोतों का संरक्षण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, क्योंकि अतिक्रमण से न सिर्फ जल भंडारण प्रभावित होता है, बल्कि पर्यावरण और भूजल स्तर पर भी बुरा असर पड़ता है।

प्रशासन का लक्ष्य है कि रांची जिले के सभी जलाशयों को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त किया जाए और उनका संरक्षण व सौंदर्यीकरण किया जाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK