Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 14 दिसंबर, 2025 का राशिफल

मेष

व्यापारियों के लिए समय ठीक नहीं है। किसी को उधार पैसा देने से बचें‌। कोई पुराना उधार आपको टेंशन दे सकता है‌। नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें‌। ऑफिस में परेशानी हो सकती है‌। किसी बात का टेंशन हो सकता है‌।

वृष

सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे‌। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं‌। सोचने के तरीके में सकारात्मक बदलाव हो सकता है‌। संतान से सहयोग मिलेगा‌। प्लानिंग को मेहनत से पूरा करेंगे। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है‌।

मिथुन

बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग हैं‌। पार्टनर से सहयोग मिल सकता है‌। पार्टनर का सुझाव महत्वपूर्ण हो सकता है‌। अचानक धन लाभ हो सकता है‌। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है‌। कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं‌।

कर्क

कार्यस्थल पर वातावरण आपके हिसाब का नहीं होने से मूड खराब होगा‌। लव लाइफ की अनबन में कोई फैसला नहीं कर पाएंगे‌। रोजमर्रा के कामों की परेशानियां बनी रह सकती है‌। विवाद से बचने की कोशिश करें‌।

सिंह

कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा‌। लोगों को प्रभावित करेंगे‌। आपके सोचने का तरीका लोगों को पसंद आएगा‌। आपकी दी गई सलाह से लोगों को फायदा होगा‌। किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा‌। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है‌।

कन्या

परिवार की मदद मिल सकती है‌। पारिवारिक जीवन में खुशी मिल सकती है‌। काम पूरे हो सकते हैं‌। करियर और निवेश के क्षेत्रों में कुछ नए एवं शानदार मौके भी मिल सकते हैं‌। सेहत में सुधार हो सकता है‌। परेशानी में राहत मिल सकती है‌।

तुला

मेहनत से सफलता मिलेगी‌। इच्छाएं पूरी भी हो जाएंगी‌। प्रमोशन मिलने के पूरे चांस बन रहे हैं‌। किसी भी तरह का मौका नहीं जाने दें‌। जरूरी मदद मिलती जाएगी‌। काम निकलवाने में सफल रहेंगे‌। सेहत सामान्य रहेगी‌।

वृश्चिक

नुकसान हो सकता है‌। कुछ कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं‌। समय का ध्यान रखें‌। कुछ खास कामों पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है‌। अचानक होने वाले किसी घटनाक्रम पर तुरंत कोई फैसला लेने से भी बचें‌। सेहत सामान्य रहेगी‌।

धनु

शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें‌। बॉस के साथ संबंधों को लेकर सावधान रहें‌। कोई खास काम पूरा होने की उम्मीद थी, वो पूरा नहीं हो तो तनाव में ना आएं‌। थोड़ा धैर्य रखना चाहिए‌। शांति से दिन निकाल लें‌।

मकर

नुकसान हो सकता है‌। दिखावे और आडंबर से दूर रहें‌। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ बहस हो सकती है‌। एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है‌। पैसों के मामले में सावधान और चौकन्ना रहना होगा।

कुंभ

करियर संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है‌। दुश्मनों पर हावी रहेंगे‌। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे। स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे‌। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है‌। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं‌।

मीन

करियर से जुड़े संवेदनशील फैसले लेने में सावधानी रखें‌। सोच-समझकर निवेश करें‌। कोई खास काम भूल सकते हैं‌। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं‌। सेहत पर ध्यान दें। छोटी-छोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं‌।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *