जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड की बांकीशोल पंचायत के बाकुलचंदा गांव स्थित ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया।
यह वृद्धाश्रम हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा सीएमओ एवं सिविल सर्जन के सहयोग से संचालित है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आश्रम में रह रहे निराश्रित एवं असहाय बुजुर्गों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य, दैनिक दिनचर्या, उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में कुछ बुजुर्गों के पास पेंशन, आधार कार्ड या बैंक खाता नहीं होने की जानकारी मिलने पर उपायुक्त ने बीडीओ डुमरिया को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने आवासीय सुविधा, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा देखभाल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।
उपायुक्त श्री सत्यार्थी ने कहा कि “बुजुर्गों की सेवा मानवता का सर्वोच्च कार्य है” और हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के प्रवीण श्रीवास्तव का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
उन्होंने ठंड के मौसम को देखते हुए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के बीच ऊनी वस्त्र, शॉल और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया।
उन्होंने निर्देश दिया कि वृद्धजनों के लिए पौष्टिक भोजन, दवाइयां, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, मनोरंजन, योग एवं ध्यान जैसी गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाएं।
साथ ही, परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि बुजुर्गों को सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ डुमरिया नीलेश मुर्मू, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


