Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मौसम देश
Spread the love

  • Horoscope : 11 दिसंबर, 2025 का राशिफल

मेष

परिवार के सदस्यों से आवश्यक सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें। क्रोध पर काबू रखें, ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।

वृष

पुरानी चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग की प्राप्ति होगी।

मिथुन

दिन खर्चीला रह सकता है। बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। जमा धन में कमी या खास जरूरत से कर्ज लेना पड़ सकता है। योजना बनाकर काम करें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसला हो सके तो टालें।

कर्क

दिन कई मामलों में शुभफलदायी रहने वाला है। निवेश के मामले में जोखिम भी ले सकते हैं। लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। महत्वपूर्ण काम बनेंगे। अटके काम बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी।

सिंह

दिन व्यस्तता में बीतेगा। काम का दबाव बना रह सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म कर्म में रुचि रहेगी, जिससे मानसिक शांति अनुभव करेंगे। किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे।

कन्या

धर्म-कर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी। मानसिक सुख-शांति की अनुभूति होगी। भाग्य सहायक होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे लाभ उठा सकते हैं। व्यवसाय में दिन सामान्य दिनों से अधिक लाभप्रद होगा।

तुला

दिन संभलकर बिताएं। स्वास्थ्य नरम रहेगा। अजनबी लोगों पर अधिक भरोसा ना करें। परेशानी हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। हो सके तो लंबी दूरी की यात्रा टालें। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा।

वृश्चिक

सितारे अनुकूल रहेंगे। परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। शेयर में निवेश करना लाभप्रद होगा। आर्थिक लेन-देन फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी।

धनु

अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। नौकरी व्यवसाय में प्रगति होगी। सेल्स मार्केटिंग वालों के लिए फायदे का दिन है।

मकर

दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। हंसी-मजाक के मूड में रहेंगे। बुद्धि विवेक से स्थितियों को अपने अनुकूल बना सकते हैं। सफलता कदम चूमेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।

कुंभ

वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। काम से मतलब रखें। इसी में भलाई है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में किसी बात से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता रखें।

मीन

आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। भाइयों से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। सर्दी जुकाम की समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है। विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *