रांची। बड़ी खबर आई है, बुधवार को झारखंड सरकार ने राजभवन का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया।
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने घोषणा की कि अब रांची स्थित राजभवन का नाम बिरसा भवन किया जाए, ताकि भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को उचित सम्मान मिल सके।
इसके साथ ही दुमका स्थित राजभवन के लिए सिदो-कान्हू भवन नाम का प्रस्ताव रखा गया है, जो संताल विद्रोह के महान नायकों सिदो और कान्हू मुर्मू की स्मृति को समर्पित होगा।
मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में स्पष्ट किया कि राजभवन राज्य सरकार की संपत्ति है और संविधान के अनुच्छेद 154 के अनुसार राज्य की कार्यकारी शक्ति राज्यपाल में निहित होती है। इसलिए राज्य सरकार को राजभवनों के नामकरण का पूरा अधिकार प्राप्त है।
बता दें कि, केंद्र सरकार ने 3 दिसंबर को देशभर के सभी राजभवनों का नाम बदलकर लोक भवन करने का निर्देश जारी किया था, जिसे झारखंड ने भी लागू किया था।
लेकिन अब राज्य सरकार ने उससे अलग अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए स्थानीय महानायकों के सम्मान में नए नाम रखने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

