रांची। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग नागपुर के रश्मि बाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति परिसर में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में नागपुर विधायक ने अपने विचार रखते हुए खनन क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कोयला उद्योग प्रभारी के. लक्ष्मण रेड्डी की विशेष उपस्थिति रही।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया! महामंत्री सुजीत सिंह ने पेंशन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। अभ्यास वर्ग में देशभर के पंजीकृत श्रम संगठनों से लगभग 110 पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएमपीएफ आयुक्त बी.के. पांडे ने श्रमिकों को भारत सरकार द्वारा लागू लेबर कोर्ट से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में डॉ. अभय भावे ने स्ट्रेस मैनेजमेंट पर मार्गदर्शन दिया।
तीसरे दिन कोल इंडिया के पूर्व अध्यक्ष पी.एम. प्रसाद ने कोयला उद्योग में रोजगार, सुरक्षा व कल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
श्री प्रसाद ने कहा कि आने वाले 50 वर्षों में भी कोयला उद्योग का भविष्य उज्जवल बना रहेगा। उद्योग के सामने मौजूद चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की।
समापन सत्र में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर और कोयला उद्योग प्रभारी के. लक्ष्मण रेड्डी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में कोयला उद्योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत आज भी कोयला ही है। यह क्षेत्र कृषि के बाद देश में सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराता है।
श्री रेड्डी ने कहा कि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने हमेशा कोयला मजदूरों के हितों को प्राथमिकता दी है। बिना हड़ताल कराए कई महत्वपूर्ण समझौते किए हैं। इस अवसर पर तुषार देव पुजारी ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष में चल रहे पाँच प्रमुख परिवर्तनों का उल्लेख किया।
अभ्यास वर्ग का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सीसीएल से शशि भूषण सिंह, निर्गुण महतो, रविंद्र कुमार मिश्रा, अनूप सिंह, रामेश्वर कुमार मंडल, विशाल कुमार, जेपी झा, मुकेश कुमार, राघवेंद्र पासवान शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


