एसडीएम ने बरडीहा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

झारखंड अपराध
Spread the love

  • लोका गांव में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध शराब अड्डे का भंडाफोड़

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने बरडीहा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब निर्माण की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर रविवार को छापेमारी की। इस क्रम में लोका गांव में बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण का अड्डा मिला।

छापेमारी के दौरान दो दर्जन से अधिक बड़े ड्रमों में भरी हुई अर्ध निर्मित जावा महुआ शराब मिली। इनमें से करीब 10 ड्रम जमीन में गाड़कर छुपाए गए थे। उन्हें एसडीएम ने अपनी टीम की सहायता से मौके पर ही निकालकर नष्ट कराया।

छापेमारी स्थल पर बड़े पैमाने पर खौलती भट्ठियों और निर्माण सामग्री को देखकर स्पष्ट हुआ कि यहां लंबे समय से मिनी-फैक्ट्री जैसी व्यवस्था में अवैध शराब निर्माण जारी था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह अवैध कारोबार पिछले चार–पांच वर्षों से संचालित हो रहा था। यहां से पूरे क्षेत्र में अवैध शराब की आपूर्ति की जाती थी।

कार्रवाई में एसडीएम के साथ कंचन प्रसाद, अनिल कुमार, रविंद्र  पासवान, रमेश प्रसाद, राम प्यारे राम तथा प्रिंस कुमार भी उपस्थित रहे। एसडीएम के लोका गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए।

गांव के लोग प्रारंभ में जानकारी देने से हिचकिचाते दिखे। इसके मद्देनजर एसडीएम ने संबंधित आबकारी एवं पुलिस अधिकारियों को विधिसम्मत आगे की कार्रवाई और शामिल व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बाद में बसंत पासवान, पिंटू पासवान व संतोष पासवान के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर वर्षों से खुलेआम अवैध शराब निर्माण जारी रहना गंभीर चिंता का विषय है। यदि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK