खिजरी विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सांसद फुटबॉल महासंगम का शुभारंभ

झारखंड खेल
Spread the love

  • कल सिल्ली विधानसभा का खेल प्रारंभ होगा

रांची। खिजरी विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सांसद फुटबॉल महासंगम का शुभारंभ ओरमांझी स्थित शेख भिखारी स्टेडियम में हुआ। इसका उद्घाटन पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामटहल चौधरी ने 6 दिसंबर को किया।

सांसद खेल महोत्सव का आयोजन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सौजन्य से हो रहा है। इस महासंगम में 50 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। पुरुष और महिला, दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला जाएगा।

इस खेल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहित करना और खेल में आगे बढ़ना है, ताकि गांव के बच्चे के प्रतिभा को आगे लाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मौका मिले।

इस दौरान दिलीप मेहता, सुनील महतो, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेन्द्र शाही, राजेश गुप्ता, प्रमोद सिंह, सिकंदर महतो, श्रीमती अनुराधा मुंडा, दीपक बड़ाइक, धनराज वेदिया, अलखनाथ महतो, संतोष कुमार गुप्ता, राजकिशोर साहू, रमेंद्र कुमार, रतनलाल अग्रवाल, राजधाम साहू, पिन्टू सिंह, शंकर महतो, अर्जुन सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK