एआई अपनाने से सुरक्षा, कल्याण और लागत में कमी सुनिश्चित हो : डायरेक्‍टर

झारखंड
Spread the love

  • सेट, सेल ने कार्यशाला का किया आयोजन

रांची। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इनहाउस कंसल्टेंट सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने रांची के सेल सैटेलाइट टाउनशिप के इस्पात एग्जीक्यूटिव हॉस्टल में तकनीकी कार्यशाला आयोजित किया। इसका विषय “ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल” था। इसका मकसद यह पता लगाना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, सेल के ऑपरेशन्स में प्रोडक्टिविटी, सेफ्टी और डिसीजन-मेकिंग को कैसे बेहतर बना सकता है।

कार्यक्रम का उद्घाटन डायरेक्टर (टेक्निकल, प्रोजेक्ट्स और रॉ मटेरियल्स) मनीष राज गुप्ता ने किया। उन्होंने सेल में ग्राहक संतुष्टि, ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपनाने से सुरक्षा, कर्मचारियों का समेकित कल्याण और लागत में कमी सुनिश्चित होनी चाहिए।

उन्होंने आये प्रतिनिधियों को व्यवहारिक, वैल्यू-एडेड एप्लीकेशन्स पर फोकस करने के लिए प्रोत्साहित किया। हाल ही में भुवनेश्वर में हुए चिंतन शिविर से मिली विचारधारा का भी ज़िक्र किया।

सेट के सीजीएम संजय कुमार  ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। सेट के लिए इस कार्यशाला की महत्‍ता पर ज़ोर दिया। तकनीकी में तरक्की को आगे बढ़ाने और फ्यूचर-रेडी कैपेबिलिटीज़ को मज़बूत करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर ज़ोर दिया।

ईडी (सेट) एस.के. वर्मा ने लागत मूल्यांकन,, प्रोजेक्ट प्लानिंग, ड्राइंग-कंटेंट एक्सट्रैक्शन और टाइम पर डिलीवरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती पैठ पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि हालांकि वैश्विक सक्सेस रेट अभी भी कम है, लेकिन इसे जल्दी और असरदार तरीके से अपनाने से सेल को काफी फायदा हो सकता है।

इस कार्यक्रम में ईडी (एस.डी.टी.डी.) दीपक जैन, मुख्य महाप्रबंधक सुनील गुप्ता, अनिल कुमार मिस्त्री, नीलेश सिन्हा, जितेंद्र सलूजा, एसके दास, तपस मोहंती, सलिल भट्टाचार्जी और एसपी दास समेत वरीय अधिकारी मौजूद थे। कार्यशाला में अलग-अलग डिपार्टमेंट्स, सेल संयंत्र, मेकॉन और दूसरे टेक्नोलॉजी पार्टनर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सीमेंस, माइक्रोसॉफ्ट, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, इंटरसेक्टआईक्यू, रिपिक.एआई, इनफिसविफ्ट टेक्नोलॉजीज, रिंच सॉल्यूशंस, मोश टेक्नोलॉजी, रॉकवेल ऑटोमेशन, फीनिक्स कॉन्टैक्ट और प्रमा हिकविजन जैसे टेक्नोलॉजी पार्टनर्स ने प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस, डिजिटल ट्विन्स, प्रोडक्शन ऑप्टिमाइजेशन, इंजीनियरिंग ऑटोमेशन, सिक्योरिटी सिस्टम और इंडस्ट्री सॉल्यूशंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस -ड्रिवन एडवांसमेंट दिखाए।

कार्यशाला ने चर्चा के लिए एक प्लेटफॉर्म दिया। ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बेहतर बनाने, लागत कम करने और सेल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को तेज करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्षमता को दिखाया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK