भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 दिसंबर को आएंगे झारखंड, इस बात की चर्चा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव बीतने के तकरीबन एक साल बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 दिसंबर यानी शनिवार से दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर रहेंगे।

इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, जिनमें देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन और झारखंड प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करना शामिल है।

श्री नड्डा शुक्रवार को देर शाम 07:30 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उनका भव्य स्वागत करेंगे। रात्रि 8:45 में वे राज्य अतिथिशाला, देवघर में झारखंड प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।

शनिवार (06 दिसंबर) को सुबह नौ बजे प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे सुबह 10:00 बजे देवघर में ही नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

वे देवघर जिला भाजपा कार्यालय का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद दिन के 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय, देवघर में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 04:30 बजे एम्स देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK