राजकीय मध्‍य विद्यालय में मनाई गई डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती

झारखंड
Spread the love

पलामू। भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती बुधवार को राजकीय मध्‍य विद्यालय, हुसैनाबाद में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि उनकी जन्मस्थली बिहार के छपरा संप्रति सीवान जिले के जीरादेई गांव था। वे कुशाग्र बुद्धि के थे। विद्यार्थी जीवन में सदैव प्रथम स्थान ग्रहण किये। आजादी की लड़ाई में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। नरम दल के नेता थे।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी आजादी के पहले रहे थे। संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किये हैं। देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद को लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल से कमतर नहीं आंका जा सकता है। सादा जीवन के हिमायती थे। कभी भी पहनावा पर विशेष जोर नहीं दिया।

एक बार भूलवश दो कलर का मोजा पहनकर ऑफिस चले गये थे। कार्यालय कर्मियों ने साहस कर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया। वे लगातार 26 जनवरी 1950 से 14 मई, 1962 तक देश के राष्ट्रपति रहे। उनके बताये गये सिद्धांतों पर चलना ही, उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वक्ताओं में एचएम कन्हैया प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, मुहम्मद जुबैर अंसारी, राजेश सिन्‍हा, सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश थे। बाल संसद के मंत्रि‍यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किये।

इस अवसर पर प्रार्थना सभा में बच्चों से उनकी जीवनी से संबंधित दस दस प्रश्न पूछे गये। वर्ग आठ के अमित कुमार, प्रियांशु कुमार, खुशी कुमारी, शिफा आफरीन वर्ग छह के आकाश कुमार ने सही जवाब दिये। पुरस्कृत कर सबका उत्साहवर्द्धन किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK