जमशेदपुर। जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र की नया बस्ती से हड़कंप मचाने वाली खबर सामने आई है।
दरअसल, स्थानीय लोगों ने एक घर से तेज दुर्गंध महसूस की। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़वाया, तो अंदर का नजारा देख स्तब्ध रह गई।
कमरे में बंटी कुमार साहू का शव फंदे से लटकता मिला, जो काफी हद तक सड़-गल चुका था। शुरुआती जांच में अनुमान है कि बंटी ने तीन दिन पहले ही फांसी लगाई होगी।
स्थानीय लोगों ने भी बताया कि उन्होंने उसे अंतिम बार तीन दिन पूर्व ही देखा था। मिली जानकारी के अनुसार बंटी ने प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद वह परिवार से अलग रह रहा था। करीब एक महीने से बंटी और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी।
बताया जाता है कि बंटी छोटी-सी दुकान व ठेला चलाकर गुजारा करता था। अकेले रहने के कारण उसकी गतिविधियों पर अधिक लोगों की नजर नहीं रहती थी।
मंगलवार को घर से उठ रही बदबू ने लोगों को चौंकाया। जब कई घंटों तक दरवाज़ा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़वाया और बंटी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


