Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में सर्दी शुरू हो गई है। वर्तमान में कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 1 दिसंबर, 2025 को दी।
तापमान में गिरावट होगी
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
कोहरा छाया रहेगा
मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहेगा।
यहां तापमान गिरेगा
केंद्र के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा आदि जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
सुबह-शाम बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


