रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने आज रांची के सीए विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्री विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत टाटीसिलवे इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एन बी आइसक्रीम का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 40 सीए विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस क्रम में विद्यार्थियों ने आइसक्रीम निर्माण, पैकेजिंग, लागत नियंत्रण, वित्तीय प्रबंधन और इससे संबंधित एकाउंटिंग प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। कार्यक्रम में रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार, रांची शाखा के सचिव सीए भुवनेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल भी उपस्थित रहे।
फैक्ट्री मैनेजमेंट ने विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आइसक्रीम निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण के लिए किस प्रकार के मानकों का पालन किया जाता है। विद्यार्थियों को रॉ मैटेरियल की उपलब्धता, स्टोरेज और सप्लाई चेन मैनेजमेंट का व्यावहारिक प्रदर्शन दिखाया गया।
पैकेजिंग यूनिट में आधुनिक मशीनरी की कार्यप्रणाली और स्वचालित सिस्टम के माध्यम से होने वाले कार्यों पर विशेष जानकारी दी गई। इसके अलावा, फैक्ट्री के एकाउंटिंग सिस्टम, लागत लेखांकन, आंतरिक नियंत्रण एवं दैनिक वित्तीय लेन–देन के दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया। मैनेजमेंट टीम ने उद्योग जगत में वित्तीय अनुशासन और सटीक लेखांकन की महत्वता पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार ने कहा कि इंडस्ट्री विजिट विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं और प्रक्रियाओं से परिचित कराती हैं। सीए पाठ्यक्रम में सिद्धांत के साथ-साथ वास्तविक कारोबारी अनुभव अत्यंत उपयोगी होता है।
अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। भविष्य के पेशेवर दायित्वों के लिए उन्हें बेहतर तैयार करते हैं। अंत में उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे और कार्यक्रमों की निरंतरता की उम्मीद जताई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


