अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली शोभा यात्रा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • देवताओं के विग्रह लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र
  • छतीसगढ़, बनारस के कलाकारों ने बढ़ाई यात्रा की शोभा 

संजय यादव

देवघर। नौ दिवसीय अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर स्थानीय झोंसागढ़ी गौशाला से एक विशाल शोभा सह आमंत्रण यात्रा निकाली गई। इसमें आयोजन समिति के सदस्यों के अलावे आम श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

झांकी में इस दौरान महादेव, ब्रम्हा, विष्णु सहित विभिन्न देवी देवताओं के विग्रह शामिल थे। भूत पिचास भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ महादेव पार्वती और श्री हरि विष्णु देव के आसपास दिखी। समय-समय पर भगवान विष्णु का घूमता चक्र लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ था।

इस दौरान महादेव के नारा मानस पटल और यात्रा मार्ग पर गुंजायमान होते रहे। झांकी को व्यवस्थित रुप से संचालन के लिए संस्था के सदस्य अपनी महती भूमिका में दिखे। शोभा यात्रा में छतीसगढ़, बनारस और ओडिशा से पहुंचे कलाकारों की झांकी देखते ही बनती थी।

शोभा यात्रा गोशाला से निकल कर मंदिर मोड़ होते हुए शिक्षा सभा के रास्ते यज्ञ स्थल सर्राफ़ स्कूल पहुंची। विधि व्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर जगह-जगह पुलिस प्रशासन की ड्यूटी भी लगाई थी।

बताते चले कि यह धार्मिक आयोजन 26 नवंबर से शुरू होगा। इसकी पूर्णाहुति 4 दिसंबर को होगा। नौ दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान के दौरान प्रत्येक दिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *