गणपत लाल चौरसिया
गुमला। सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन लाचार, गरीबों और असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल की खरीदारी की प्रकिया शुरू कर दी है। इस बार जिलास्तर पर 28,600 कंबलों की खरीदारी की जाएगी। पहली बार ऊंनी कंबल के स्थान पर मिंक क्लाउडी कंबल बांटे जाने की योजना है।
उक्त खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से खरीदारी को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। गुमला जिला समाहरणालय कक्ष में दो दिसंबर को निविदा खोली जाएगी। एल वन आने वाले संवेदक को कंबलों की आपूर्ति का निर्देश जारी किया जाएगा।
कंबलों का वितरण 15 दिसंबर, 2025 तक वितरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने की बात कही गई है। हालांकि अब तक कंबल का दर निर्धारित नहीं है। पिछले वर्ष कंबल खरीद का अधिकतम दर 375 रुपए निर्धारित किया गया था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


