रांची। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के नौ साल बाद अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है।
वर्ष 2016 में स्थापित इस विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 21 नवंबर को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में भव्य स्तर पर आयोजित होगा।
समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
जानकारी के अनुसार समारोह में विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस, साइबर सिक्योरिटी, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, एमएससी इन फॉरेंसिक साइंस, एमए एमएससी इन क्रिमिनोलॉजी जैसे लगभग 20 पाठ्यक्रमों के छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कुल 673 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें यूजी के 2019 के बाद और पीजी के 2020 के बाद पासआउट छात्र शामिल हैं।
पहले दीक्षांत समारोह को लेकर प्रोफेसरों, कर्मचारी वर्ग और विश्वविद्यालय प्रबंधन के सदस्यों में खासा उत्साह है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


