Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 16 नवंबर, 2025 का राशिफल

मेष

दिन भर कार्य में जुटे रहेंगे। शारीरिक रूप से खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। बहस करने से बचें। किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना शुभ है।

वृष

गुस्से की अधिकता रहेगी। कार्यों की अधिकता रहेगी, लेकिन उनके मुताबिक जो धन प्राप्त होगा वह उम्मीद से कम ही रहेगा। कम धन में ही सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। जीवनसाथी से मन की बातें करें।

मिथुन

दिन सामान्य से अच्छा है। शाम को परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। निवेश करने के लिए दिन सही है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

कर्क

जो सोच रहे हैं, हकीकत उससे अलग है। ऐसे काम बनेंगे जो भविष्य तक धन लाभ देते रहेंगे। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ के योग हैं। किसी को भी बिना पूछे सलाह देना उचित नहीं है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें।

सिंह

वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। सावधानी बरतें। सड़क पार करते समय भी सावधान रहें। खर्च के योग दिखाई दे रहे हैं। आशियाना खरीदना चाहते हैं तो भाग्य साथ है। मन में चंचलता बनी रहेगी।

कन्या

स्वास्थ्य सुधार के योग दिखाई दे रहे हैं। खर्च के योग भी बने हुए हैं। बेवजह खर्च करने से बचें। उन वस्तुओं की खरीदारी करने से बचे, जिनकी बहुत जरूरत नहीं है। परिवार को भी समय देना जरूरी है

तुला

शाम तक कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ हो रही है। दोपहर तक कोई भी ऐसा निर्णय ना करें जो आपके भविष्य को प्रभावित करता हो। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक

परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। सावधानी बरतने की जरूरत है। उदासी से बाहर आएं और खुश रहें। चेहरे पर प्रसन्नता बेहद आवश्यक है। सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। प्रसन्नता से ही दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे।

धनु

लेनदेन से बचना चाहिए। किसी को भी उधार पैसा देने से बचें। कार्य क्षेत्र में भी मधुरता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से से बचने की आवश्यकता है। लालच में कोई भी निर्णय करने से बचें।

मकर

कार्यक्षेत्र के तनाव को घर लेकर ना पहुंचे। इससे विवाद हो सकते है। जब घर पहुंचे तो प्रसन्न मुद्रा के साथ ही जाएं। बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देना आवश्यक है। अविवाहित को शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कुंभ

आर्थिक लेन-देन के मामलों में सचेत रहना होगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे तनाव बढ़ेगा। जल्दबाजी ना करें, रफ्तार से बचें। जीवनसाथी से मन की बातें करें। परिवार के सदस्यों को समय दें।

मीन

रिलैक्स महसूस करेंगे। अचानक यात्रा के योग हैं। मित्रों और परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस करते हैं तो व्यापार और बिजनेस में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *