गणपत लाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में ‘रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ’ के तहत स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला प्रशासन ने जहां सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया, वहीं नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की।
बस डिपो का भी निरीक्षण
जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने ललित उरांव बस डिपो और दूनदूरियां बस डिपो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस संचालकों को निर्देश दिया कि निर्धारित स्थान पर बसें लगाना अनिवार्य है अन्यथा परमिट निलंबन या अधिकतम जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कई बस संचालक बसें हटाते नजर आए।
चालकों पर चालान काटा
मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप कुमार तिर्की के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में शनिवार को 90 से अधिक चालकों पर चालान काटा गया और ₹82,000 की राशि वसूली गई। इससे पहले भी केओ. कॉलेज के पास ₹52,000 की वसूली हुई थी। इस प्रकार दो दिनों में कुल ₹1.34 लाख की राशि दंडस्वरूप जमा की गई।
जागरुकता और प्रोत्साहन
अभियान के दौरान ‘गुड सेमेरिटन योजना’ की जानकारी दी गई, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नागरिक को ₹2,000 का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। अभियान में सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभास, सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी मंटू रवानी, प्रणय कांशी तथा पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


