पिठोरिया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार की अगुवाई में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना था।
रन फॉर यूनिटी की शुरुआत थाना परिसर से हुई। इसमें पुलिसकर्मियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र में एकता का संदेश दिया।
थाना प्रभारी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया था। उनके योगदान को याद करते हुए हमें भी राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को एकता की शपथ दिलाई गई। सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



 
						 
						