रांची। चक्रवाती तूफान “मोथा” का प्रभाव से झारखंड की राजधानी रांची सहित अन्य जिले में 31 अक्टूबर, 2025 तक देखने को मिलेगा। इसकी वजह से रांची में 30 अक्टूबर तक कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
जिला प्रशासन ने चक्रवाती तूफान को देखते हुए रांची जिलावासियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की।
रांची जिले में 30 अक्टूबर, 2025 तक कहीं कहीं पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी एवं संभावित प्रभाव निम्न हैं।
29 अक्टूबर
रांची जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना। गर्जन/वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके (30-40 किमी/घंटा) जारी रहने की संभावना।
30 अक्टूबर
रांची जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना। गर्जन/⚡वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके (30-40 किमी/घंटा) की संभावना बनी रहेगी।
31 अक्टूबर
रांची जिले में मौसम में सुधार की संभावना, कोई विशेष चेतावनी नहीं।
सुरक्षा सलाह
भारी वर्षा के दौरान निचले इलाकों, नदियों व नालों से दूर रहें।
वज्रपात से बचाव के लिए खुले मैदान, ऊँचे पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।
तेज हवाओं के दौरान मजबूत संरचनाओं में शरण लें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


