पिठोरिया। बारह पड़हा सोहराई जतरा समिति, नगड़ी कांके के तत्वावधान में महिला एवं पुरुष वर्ग की फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। मौके पर महिला और पुरुष वर्ग के विजेता और उप विजेता को आजसू प्रमुख ने पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया।
इस मौके पर श्री महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। आज कांके क्षेत्र की महिला खिलाडी राष्ट्रीय, अंतरास्ट्रीय स्तर पर खेल रही है। इंसान के अंदर इच्छा शक्ति होनी चाहिए, किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए। मैं खुद एक खिलाड़ी भी रह चूका हूं। खिलाड़ियों का संघर्ष को मैं समझता हूं। आजसू पार्टी हमेशा खिलाड़ियों के साथ ख़डी है।
पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच मिलता है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी ने कहा कि जल्द ही श्री महतो से सहमति लेकर पार्टी द्वारा एक टीम गठन कर क्षेत्र के प्रतिभावन खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें संसाधन मुहैया कराया जाएगा।

कार्यक्रम में जिप सदस्य प्रतिनिधि जमील अख्तर, आजसू जिला उपाध्यक्ष मोजीबुल अंसारी, शत्रुधन महतो, आजम अंसारी, अमन शाहदेव, रूपा देवी, बसारत अंसारी, मनोज महतो, सलीम एक्का मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK