जयपुर। दुखद खबर आई है, छठ महापर्व पर जयपुर से अपने घर बिहार लौट रहे यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना आज यानी गुरुवार की सुबह की है।
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर से बिहार के मधुबनी जा रही तेज रफ्तार लग्जरी बस कुशीनगर में एनएच28 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 22 यात्री घायल हो गए हैं।
यह घटना बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास चौरसिया मैरेज हॉल के नजदीक हुई, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों की भी सांस थम गई। हादसे के समय बस में सवार यात्री चीख-पुकार करने लगे।
बस में सवार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को सुरक्षित निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हादसे में करीब 22 यात्री घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोने के कारण बस पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए।
साथ ही बस पलटने के कारण यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद वाहनों का आवागमन बाधित हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात को नियंत्रित किया और घायल यात्रियों को निकालने के लिए तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
दुर्घटना के कारण एनएच28 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इसे जल्दी बहाल कर दिया गया।
बताते चलें कि, छठ के पर्व और आगामी बिहार चुनाव के लिए जयपुर समेत देश के सभी कोनों में रोजगार या पढ़ाई के लिए रह रहे लोग अपने घर लौट रहे हैं।
ऐसे में बुधवार रात जयपुर से भी कई लोग बस के माध्यम से बिहार के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें कहां पता था कि बीच रास्ते में ऐसा कुछ हो जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK