- Horoscope : 23 अक्टूबर, 2025 का राशिफल
मेष
घर परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
वृष
दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें। यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें एवं सकारात्मक रहें। विवाद से दूर रहें।
मिथुन
निवेश करने के लिए दिन शुभ है। मुश्किल की घड़ी में किया निवेश सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। वाणी मधुर रहेगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। अथक परिश्रम करने से बचें। स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।
कर्क
समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को अनेक लाभ होने की संभावना हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आत्मनिर्भर रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
सिंह
किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारी नया व्यवसाय शुरू करें।
कन्या
काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। दिन प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा।
तुला
अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी को किसी नए साझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
वृश्चिक
स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। मन की बात और कार्य की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा नहीं करें। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी।
धनु
विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल के लिए दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि नौकरी में हैं तो दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मकर
माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है। सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। सामाजिक उत्सव में शामिल होंगे।
कुंभ
लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की जरूरत पड़ेगी। कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना का डर है।
मीन
थकानग्रस्त रह सकते हैं। छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे। सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। धैर्य बनाए रखें। कार्य चालू रखें। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)