संस्कार गार्डन में दिवाली मिलन मनाया वन बंधु परिषद ने

झारखंड
Spread the love

रांची। वन बंधु परिषद ने दिवाली मिलन का आयोजन मोरहाबादी स्थित संस्कार गार्डन में आज किया। इसमें एकल अभियान की सभी इकाइयों के सदस्य शामिल हुए। वन बंधु परिषद के अध्यक्ष अंचल किंगर ने एकल अभियान की पूरी जानकारी दी। गांव गांव चलकर एकल अभियान को और प्रभावशाली बनाने में सक्रिय होने का अनुरोध करते हुए सबका स्वागत किया।

वन बंधु परिषद के जोनल अध्यक्ष रमेश धरणीधरका ने कहा कि कि दिवाली का प्रकाश गांव के घर-घर तक पहुंचाना ही एकल अभियान का मुख्य उद्देश्य है। राष्ट्रीय अभियान प्रभारी ललन शर्मा ने दीपावली के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दिखाएं रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन ने एकल अभियान से जुड़े सभी लोगों को दीपावली की बधाई दी। श्याम जी के दिखाएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

दिवाली मिलन समारोह में सदस्यों ने होजी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लकी ड्रा के द्वारा कई सदस्य पुरस्कृत हुए।

दीपावली मिलन समारोह की कार्यक्रम संयोजक श्रीमती राज जैन, सह संयोजक श्रीमती मोनिका जैन एवं श्रीमती सुमन मिनोचा थीं। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप जैन ने किया।

कार्यक्रम में संरक्षक सतीश तुलस्यान, स्टेट यूथ को-ऑर्डिनेटर उत्सव पाराशर, श्रीमती ऊषा जलान, अमरेंद्र तिवारी, अजय दीप वाधवा, विजय मारू, सुमित खेमका, जयदीप मोदी, मनोज तुलस्यान, राजेश आडुकिया, सुमित पोद्दार, विशेष केडिया, श्रीमती विजया अजमानी, श्रीमती अनुपमा राजगढ़िया, अभिनव मित्तल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *