कांके रोड के अपार्टमेंट्स की छतों में भी मनेगा छठ महापर्व

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित विभिन्न अपार्टमेंट्स में भी इस वर्ष छठ महापर्व धूमधाम से मनेगा। कांके रोड के हरिराम, लक्ष्मी गणेश, शिवालय, रश्मि रथि, कोयला विहार, क्षीर सागर, पंचवटी, मुदुगल, एस्टर ग्रीन और पंचायत रत्न आदि अपार्टमेंट्स में दीपावली के बाद छठ महापर्व के आयोजन की चहल-पहल शुरू हो चुकी है।

हरिराम अपारमेंट निवासी आलोक कुमार बताते है कि दीपावली और गोवर्धन पूजा सम्पन्न होते ही घर में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। पत्नी वीणा वर्मा वर्ष 2017 से छठ व्रत रखती है। पूजा में शामिल होने के लिए पुत्री श्रुति कृति और पुत्र विभु कृति भी दीपावली में ही आ चुके हैं। पूरे परिवार और अपार्टमेंट के लोगों के अपार सहयोग से छठ पर्व मनाने में भक्तिमय माहौल बन जाता है।

करीब 72 वर्षीय कृष्ण कुमार प्रसाद भी अपनी पत्नी गीता सिन्हा संग छठ व्रत रखते हैं। इनके परिवार के सभी सदस्य नहाय खाय से पहले पर्व शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

सोसाइटी के अध्यक्ष अजय कुमार बताते है कि अपार्टमेंट की छत पर ही डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने की व्यवस्था है। सोसाइटी के सभी परिवार नहाय खाय, खरना और अर्ध्य में सहज शामिल होकर लोक आस्था और भक्तिमय संस्कृति का आनंद लेते हैं।

सोसाइटी के बच्चों में भी गजब का उत्साह और उमंग दिखता है। ऐसा आभास होता है कि अपने ही घर के प्रांगण में छठी मैया जी का पूजन हो रहा है। सचमुच यह क्षण सबों को भक्ति रस में डूबकर आनंदित करता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *