- मेला के साथ नागपुरी और भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
लोहरदगा। जिले के निंगनी गांव में भव्य रूप से मां काली की पूजा अर्चना की गई। काली पूजा समिति श्री महाकाल परिवार के अध्यक्ष गौतम कुमार साहू और मुख्य सहयोगी रामलखन साहू के नेतृत्व में पूजा के दूसरे दिन झारखंडी कला संस्कृति को बढ़ावा देते हुए भव्य मेला के साथ नागपुरी और भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मेले में लोहरदगा जिले के साथ साथ लातेहार, गुमला, रांची सहित कई जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओड़िशा की गायिका उर्मिला महंतो और झारखंड के जाने माने सिंगर पवन रॉय, सुमन गुप्ता भजन गायिका वैष्णवी कुमारी सोनी सहित कई गायक शामिल हुए।
स्थानीय बाल कलाकार वैष्णवी सोनी ने अंतिम छन पर अपनी मीठी एवं सुरीली आवाज में भजन गाकर लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न को नाट्य रूप में दिखाया गया। लोगों को जागरूक किया गया। मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में उत्साह देखा गया।
हजारों की संख्या में लोग मेला स्थल पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाते हुए झूमते नजर आए। मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन आयोजक समिति के डॉ टी साहू, राजेन्द्र साहू, संरक्षक कृष्ण प्रसाद साहू, प्रदीप साहू रामचंद्र साहू, मुकेश साहू सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर किया।
आयोजनकर्ताओं ने बताया वर्ष, 1982 से लगातार निंगनी गांव में भव्य काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। लोगों के मनोरंजन के लिए मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। दूर दूर से मेला का आनंद लेने लोग पहुंचते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री महाकाल परिवार के सदस्य और पदधारियों का विशेष योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK