विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। झारखंड के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। गढ़वा के भाजपा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें दिवाली के दिन सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, विधायक पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार रात उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों ने स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर दिल्ली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी में लगातार इलाज कर रही है।
दिल्ली स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि विधायक को गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। परिवार के सदस्य भी लगातार उनके साथ मौजूद हैं। हर पल उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से वे लगातार राजनीतिक व्यस्तताओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे, जिससे उनकी थकान और तनाव बढ़ गया था। डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी है। विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही पूरे गढ़वा जिले में चिंता का माहौल बन गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान से प्रार्थना की है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद निशिकांत दुबे, विधायक भानु प्रताप शाही समेत कई नेताओं ने ट्वीट और संदेश जारी कर सतेंद्र नाथ तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी मानवीय संवेदना दिखाते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर गढ़वा लौटने की कामना की है। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन श्री तिवारी का स्वास्थ्य सबसे पहले है। भगवान उन्हें जल्द पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करें।
गढ़वा की जनता ने सोशल मीडिया पर “जल्द स्वस्थ हों हमारे विधायक जी” जैसे संदेशों के साथ दुआएं मांगी हैं। दिवाली के इस अवसर पर जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं विधायक की तबीयत को लेकर लोगों के चेहरों पर चिंता झलक रही थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK