Ranchi: कांके रोड के चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची धीरे-धीरे जंगल राज की ओर बढ़ती जा रही है। विधि व्यवस्था की हालत किसी से छुपी नहीं है। आए दिन मर्डर, लूट और हत्या जैसे संगीन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला कांके रोड का है।

रांची के पॉश इलाकों में शुमार कांके रोड के चौपाटी रेस्टोरेंट में गोलीबारी हुई। जिसमें रेस्टोरेंट के मालिक विजय की मौत हो गई। खाने के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस घटना के बारे में जांच कर रही है।

रांची के कांके रोड स्थित प्रसिद्ध चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शनिवार की देर रात कुछ अपराधियों के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे लोग रेस्टोरेंट की तरफ दौड़े, तो कुछ युवक बाहर निकल रहे थे, जबकि विजय जमीन पर गिरे हुए थे।

आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उनके मालिक विजय और दो तीन युवकों की किसी बात को लेकर पहले नोकझोंक हुई, इसी बीच एक युवक ने गोली चला दी।

जानकारी के अनुसार विजय, रांची के नामी रेस्टोरेंट के मालिक थे। कांके रोड में उनका काफी पुराना व्यवसाय है। मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस के कई वरीय अफसर मौके पर पहुंचे।

अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार खाने को लेकर विवाद हुआ और फिर इस गोलीबारी को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट से बिरयानी ऑर्डर की थी।

वेज और नॉन वेज बिरयानी को लेकर कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद बिरयानी ऑर्डर करने वाले युवकों में से एक ने विजय पर गोली चला दी। गोली सीधे विजय के सीने में लग गई, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्दी की अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसा दावा पुलिस कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें

https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK