संजय यादव
देवघर। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 17वीं देवघर जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी 10 प्रखंडों से 14 टीमों ने भाग लिया। इनमें लड़कों की 8 और लड़कियों की 6 टीमें शामिल थीं।
देवघर जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संरक्षक सह आयोजक आदर्श लक्ष्य, मुख्य संरक्षक विजय प्रताप सनातन, मुख्य प्रशिक्षक संजीव कुमार झा एवं मुख्य अतिथि डॉ. गौरी शंकर की उपस्थिति में किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फुर्ती, बेहतरीन टीम वर्क एवं अनुशासित खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोमांचक मुकाबलों ने पूरे माहौल को खेलमय बना दिया।
इस अवसर पर संरक्षक आदर्श लक्ष्य ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य एवं अन्य उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।
मौके पर महासचिव कौशल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विक्की रमानी, संयुक्त सचिव घनश्याम राणा, टेक्निकल डायरेक्टर राकेश कुमार, अनिकेत कुमार, ऋतिक कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार मिश्रा, गुंजन कुमारी, राज कुमार मंडल, डॉ पंकज सिंह, मालिका झा, राहुल राय, गौतम राय, संतोष शर्मा, मनोरजंन सिंह उर्फ नीलेश, राजा साहनी, कुंदन शर्मा, नयन राज साहनी सहित अन्य मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

