रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा का एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की। राज्यपाल को चर्च मिशनरी द्वारा अंधविश्वास को बढ़ावा देने और गंभीर बीमारियों को ठीक करने के नाम पर अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों से अवगत कराते हुए संबंधित ज्ञापन समर्पित किया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम चान्द (थाना तुपुदाना, पंचायत हरदाग, प्रखण्ड नामकुम, जिला रांची) में पिछले एक वर्ष से बिना किसी स्थानीय या जिला प्रशासन की अनुमति के झारखंड महाअभिषेक चर्च द्वारा टेंट पंडाल लगाकर यह दावा किया जा रहा है कि प्रभु यीशु के नाम पर प्रार्थना करने से अंधा, लंगड़ा, बहरा, गुंगा, महामारी, एड्स इत्यादि गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती हैं। इसी बहाने गुप्त रूप से लोगों को धर्मांतरण करवाया जा रहा है, जो अवैध है।
शिष्टमंडल ने कहा कि इस तरह के आयोजन अन्य स्थानों पर भी किए जा रहे हैं। शुभ संदेश एवं प्रार्थना सभा द जिजस इज लाईफ चर्च मैदान, अनगड़ा, रांची में 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला है।
झारखंड रिवाइवल मिटिंग-2025 एच.ई.सी., धुर्वा, प्रभात तारा मैदान में 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। झारखंड प्रार्थना महोत्सव गुमला बहमनी, ऐरो ड्राम मैदान, नियर डॉन वास्तको स्कूल, गुमला में 15-17 अक्टूबर 2025 को आयोजित हो रहे हैं।
शिष्टमंडल ने राज्यपाल से इस तरह की गैरकानूनी एवं अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने और उचित कार्रवाई के लिए पहल करने का आग्रह किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK