लोहरदगा : ति‍हरे हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

  • खून से सना कपड़ा सहित हत्या में प्रयुक्त कुदाल और पत्थर बरामद

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग बरटोली में हुई तीन हत्याओं का खुलासा लोहरदगा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी सुखनाथ नगेशिया (26 वर्ष), बिंदेश्वर नगेशिया (21 वर्ष) और संचरवा नगेशिया (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त खून लगा कुदाल, पत्थर और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपी विंदेश के घर से पुलिस ने एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक भी बरामद किया है।

घटना 8/9 अक्टूबर, 2025 के मध्यरात्रि में हुई थी। ग्राम केकरांग बरटोली निवासी लक्ष्मण नगेशिया (47 वर्ष), उनकी पत्नी बिफनी नगेशिया (47 वर्ष) और पुत्र रामविलास नगेशिया (लगभग 9 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी थी।

घटना की जानकारी सुबह 9 अक्टूबर को पेशरार थाना को मिली। थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/एएसपी किस्को के आईपीएस अधिकारी वेदांत शंकर के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया।

रांची से फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच कराई गई। 10 अक्टूबर को डॉग स्क्वाड द्वारा जांच की गई। इसके बाद अनुसंधान के क्रम में पुलिस को तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुख्ता सबूत मिले।

एसपी ने शनिवार को मीडिया को बताया कि तीनों अभियुक्तों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतका बिफनी नगेशिया ओझा-गुणी और झाड़-फूंक का कार्य करती थी। इससे आरोपियों में यह अंधविश्वास था कि उसके कारण ही उनके घरों में गर्भपात और बीमारियां हो रही है।

प्रतिशोध की भावना में तीनों ने मिलकर पूरे परिवार की हत्या की योजना बनाकर उसे अंजाम दिया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी टीम में एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर, थाना प्रभारी पेशरार बिरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी बगडू दिनेश कुमार, थाना प्रभारी महिला थाना जेनी सुधा तिग्गा सहित कई पुलिस अधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *