ट्रंप को नहीं मिला नोबल शांति पुरस्कार, व्हाइट हाउस ने लगाया ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। नोबल शांति पुरस्कार की उम्मीद लगाए बैठे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। उन्हें शांति पुरस्कार नहीं मिला। दरअसल, नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा आज (शुक्रवार) को कर दी गयी।

नॉर्वेजियन नोबेल समिति की घोषणा के अनुसार वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। बताते चलें कि, नोबेल शांति पुरस्कार पाने का दावा अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप भी कर रहे थे। 

पुरस्कार हाथ से निकल जाने पर व्हाइट हाउस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। व्हाइट हाउस ने आरोप लगाया है कि नोबेल कमेटी का यह फैसला शांति से ज्यादा राजनीति पर आधारित है।

राष्ट्रपति ट्रंप के कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन चियुंग ने एक्स पर पोस्ट किया। नोबेल कमेटी ने फिर साबित कर उनके समक्ष शांति से ज्यादा राजनीति ज्यादा महत्वपूर्ण है। कहा कि कमेटी ने सियासत को तरजीह दी।  

व्हाइट हाउस ने फैसले को पक्षपातपूर्ण करार देते हुए लिखा, यह वास्तविक वैश्विक शांति की प्रतिबद्धता से मीलों दूर है। स्टीवन चियुंग के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने, युद्ध समाप्त करने और लोगों का जीवन बचाने का काम जारी रखेंगे। कोई भी उनके जैसा इंसान नहीं है, जो अपनी इच्छाशक्ति से पहाड़ को भी हिला दे।  

हालांकि अमेरिकी प्रतिक्रिया के बीच मारिया कोरिना ने एक घोषणा कर पूरे विश्व को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि वह वेनेजुएला के मुद्दे पर समर्थन के लिए ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार समर्पित करती हैं।

मारिया कोरिना मचाडो ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सभी वेनेज़ुएलावासियों के संघर्ष की मिली यह पहचान हमारे काम को पूरा करने के लिए एक प्रेरणा है।  मारिया कोरिना ने लिखा कि हम जीत की दहलीज पर हैं।

पहले से कहीं अधिक आजादी और लोकतंत्र पाने के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप, संयुक्त राज्य अमेरिका, लैटिन अमेरिका के लोगों और दुनिया के लोकतांत्रिक देशों को अपने मुख्य सहयोगी के रूप में भरोसा करते हैं। 

अहम बात यह है कि नोबेल पुरस्कार की घोषणा किये जाने से कुछ समय पूर्व  ट्रंप ने बराक ओबामा पर निशाना साधा था। तंज कसा कि ओबामा को कुछ किये बिना नोबेल (2009 ) मिला था। जबकि उन्होंने हमारे देश (अमेरिका) को तबाह कर दिया था।  

मालूम हो कि, अब तक चार अमेरिकी राष्ट्रपति थिओडोर रूजवेल्ट (1906), वुडरो विल्सन (1919), जिमी कार्टर (2002) और बराक ओबामा (2009) को नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है।

बता दें कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। उन्हें 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (करीब 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की राशि मिलेगी। समारोह 10 दिसंबर को ओस्लो में आयोजित होगा। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *