नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा पर हुआ सेमिनार

झारखंड
Spread the love

  • सड़क पर दुर्घटना होने पर रील नहीं बनाएं, पीड़ि‍त को हॉस्पिटल पहुंचाएं

रांची। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने सड़क सुरक्षा पर जागरुकता के लिए सेमिनार का आयोजन 10 अक्‍टूबर को किया गया। इसमें कक्षा 10 एवं 11 के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केशरी, स्कूल की प्राचार्या श्रीमती किरण यादव एवं जिला सड़क सुरक्षा अभियंता गौरव कुमार उपस्थित थे। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत उपस्थित थे।

इस सेमिनार में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। उन्हें सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिफ नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया गया। 18 साल के कम उम्र के विद्यार्थियों का वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। इसके लिए उन्हें, उनके अभिभावकों को भी नियम की अवहेलना करने पर आर्थिक दंड के साथ कारावास का भी प्रावधान है।

हमेशा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें। सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के लिए अपने घर, पड़ोस और समाज के हर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का भी संदेश दिया गया।

विद्या‍र्थियों को बताया गया कि जीवन अनमोल है। सड़क पर दुर्घटना होने पर रील नहीं बनाए। मानवता को ध्यान में रखकर तुरंत पीड़ि‍त को हॉस्पिटल पहुंचाएं। नेक नागरिक होने का परिचय दें। इस अवसर पर सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा के लिए पुस्तिका भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के संजीव प्रसाद, रविन्द्र सिंह, अनामिका हर्षवर्धन, उपेन्द्र कुमार समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK