अयोध्या। अयोध्या से बड़ी खबर आई है, जहां अवैध पटाखों में बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में अबतक 5 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव की है।
इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदना की व्यक्त है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश हैं।
साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए अधिकारियों के निर्देशित किया। सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।
अयोध्या जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि तीन बच्चों और 2 व्यस्कों की डेड बॉडी लायी गई। बॉडी जली हुई है। 7 : 15 पर सूचना आई कि छत गिर गयी है। तेज आवाज हुई है।
मलबा हटाने का काम चल रहा है। ये मकान खेत में था और आसपास कोई घर नहीं था। डीएम और एससपी मौके पर हैं। पुलिस और फोरेंसिक की टीम जांच करेगी, तब पता चलेगा किस कारण से घटना हुई।
वहीं इस घटना के संबंध में एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा, ” पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में शाम 7:15 बजे के करीब हमें गांव के बाहर खेत में बने एक घर के बारे में सूचना मिली थी, जहां जोरदार विस्फोट हुआ। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
इस घटना में घायलों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया है। मौके पर तमाम वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि, काफी भारी मलबा है जिसे हटाया गया है। बाहर का एरिया भी सर्च किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK