- एमएमसीएच परिसर में डीसी ने पलाश दीदी कैफे का किया उद्घाटन
पलामू। उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को एमएमसीएच परिसर में जेएसएलपीएस अंतर्गत पलाश दीदी कैफे का उद्घटान किया। इसके पश्चात उन्होंने जेएसएलपीएस डीपीएम अनिता केरकेट्टा से कैंटीन व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कैंटीन में तैयार किये गये भोजन का स्वाद भी लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस कैंटीन के शुरू हो जाने से आमजनों व मरीज़ों को उचित मूल्यों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह कैफे ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और महिलाओं के आत्म निर्भरता के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।जिले में पूर्णरूप से क्रियाशील यह पहला दीदी कैफे है।
एसएचजी दीदियों के द्वारा रागी, मड़वा के माध्यम से पारंपरिक भोजन तैयार किया जा रहा है, जो सेहत के लिये भी लाभदायक है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से दीदियों को प्रोत्साहन करने की दिशा में विभिन्न कार्य किया जा रहा है।
जेएसएलपीएस की डीपीएम अनिता केरकेट्टा ने बताया कि यह दीदी कैफे सुबह 7 से शाम 7 बजे तक संचालित किया जायेगा। इसमें दोपहर के खाने में दाल-चावल और सब्जी 50 रुपये, रोटी सब्जी-भुजिया सलाद भी 50 रुपये, मछली करी और चावल 80 रुपये, अंडा करी और चावल 60 रुपये के अलावे विभिन्न प्रकार के सुबह का नास्ता और शाम का स्नैक्स भी उपलब्ध रहेगा।
इस अवसर पर एमएमसीएच अधीक्षक,पीएम प्रकाश दयाल, पीएम राजेश गुप्ता, डीएफएम इमरान अहमद, नवल किशोर राजू, अख्तर अंसारी, बीपीएम पिंकी कुमारी, प्रदान से रुचिका सिंह, पलाश दीदी कैफे से सकुंतला, मीणा, माधुरी, सीमा माया के साथ विभिन्न दीदियां उपस्थित रहीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


