विभिन्न आवास के लाभुको की सूची पंचायत भवन में प्रदर्शित करें

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। उप विकास आयुक्त  पीयूष सिन्हा ने मधुपुर प्रखंड और पंचायत कार्यालय बूढई एवं जवागुड़ी का निरीक्षण किया। प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रखंड कार्यालय में संधारित की जा रही पंजियों की जांच की। पंजियों को अद्यतन करने और उचित तरीके से संधारित करने का निर्देश दिया।

आवास और मनरेगा की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। अपेक्षित प्रगति लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मधुपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि की विभिन्न परिवाद से सम्बंधित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें।

इसके अलावा ग्राम पंचायत कार्यालय बुढई एवं जवागुड़ी का भी निरीक्षण किया। पंचायत में मनरेगा के तहत संधारित सात अनिवार्य पंजियों की जांच की। पंजि‍यों को अधतन करने के निर्देश दिये।

पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक को प्रत्येक दिन समय पर पंचायत भवन खोलने और पंचायत से सम्बंधित सभी कार्यों को पंचायत भवन से करने का निर्देश दिया। विभिन्न आवास के लाभुको की सूची पंचायत भवन में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुपुर,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मधुपुर, आवास के समन्वयक सम्बंधित पंचायत सेवक,रोजगार सेवक एवं जिला स्तरीय टीम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *