बाढ़ के पानी में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत, मचा कोहराम

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार की राजधानी पटना से दुखद खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। 

दोनों भाइयों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बीते दिन से लापता थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटना दिदारगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर की है, जहां खेत के चारों तरफ बाढ़ का पानी जमा हुआ है। उसी बाढ़ के पानी में दो सगे भाई डूबे हुए मिले।

सोनावा पंचायत के ज्ञानचक गांव के रहने वाले हरिद्वार सिंह के दो बेटे युवराज और बिराज कल दोपहर से ही लापता थे, जिसकी खोजबीन परिजनों के द्वारा की जा रही थी।

काफी खोजबीन के बाद परिजन थक हारकर घर बैठ गए। वहीं आज (सोमवार) जब सुबह हुई, तो ग्रामीणों ने एक युवक का शव खेत में तैरते देखा, जिसके बाद खबर आग की तरह फैल गई।

लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। इतने में लोगों ने देखा कि दूसरा भाई का भी शव इसी जगह है। इसकी खबर परिजनों को दी गई, जिसके बाद युवक के माता पिता भी मौके पर पहुंच गए। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद थाना प्रभारी रणवीर कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा कि दो सगे भाई कल से लापता थे। जिनकी मौत डूबने से हो गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *